गणेशप्रार्थना: हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना

आज की प्रस्तुति में गणेशजी से मन में बसनेवाले सूक्ष्म विघ्नों को दूर करने के लिए आर्तभावसे प्रार्थना मन को पीड़ा देनेवाले अन्तस्थ विघ्न यदि दूर हो गए तो बाहर के विघ्नों से जीवन पर विपरीत परिणाम नहीं हो सकता गणपती बाप्पा से प्रार्थना करे तो उनके लिए किसी भी  तरह के विघ्नों को दूर करना कौनसी बड़ी बात है

Image: Red Hibiscus Flower

प्रतिमा: कृष्णमोहिनी प्रतिमा संग्रह 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
साधनविघ्नों का अब अंत करना १ 


हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
तवध्यानविघ्नों का अब अंत करना २ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
ध्येयपथविघ्नों का अब अंत करना ३ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
हृदयविषादविषका अब अंत करना ४ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
चिंताकार्यविघ्नों का अब अंत करना ५ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
वियोगदुःखक्लेश का अब अंत करना ६ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
कुसंगरूपविघ्नों का अब अंत करना ७ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
कर्मभोगदुःखों का अब अंत करना ८ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
जन्ममृत्युसंसारचक्र का अब अंत करना ९ 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
परिपूर्ण मेरी यह आराधना करना १० 

हे विघ्नहर्ता, सुनो आर्त प्रार्थना
अभयसंपन्नजीवनमुक्त मेरा अब करना ११ 


यही प्रार्थना संस्कृत में जीवनमुक्ति पर: 

चैतन्यपूजा में गणेशप्रार्थनाएँ: