गीता जयंती पर्व पर भगवद्गीता पारायण

नमस्ते बन्धुओ और बहनो!

मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती होती है इस वर्ष गीता जयंती १३ दिसंबर को है आप सभी आमंत्रित हैं, गीता पारायण के महाउत्सव में  हम सभी - विश्व के विभिन्न भागों से फेसबुक के माध्यम से जुड़े हुए हैं इसलिए हम फेसबुक के माध्यम से ही यह उत्सव वैश्विक स्तर पर आयोजित कर रहें हैं 


आप जहाँ भी हो भगवद्गीता का पारायण १३ दिसंबर को करें और उसकी सूचना हमें यहाँ इस पृष्ठ पर दें 

भगवान श्रीकृष्ण - समूचे विश्व के गुरु हैं
 आइये! गुरुकृपा का अनुभव करें भक्ति, ज्ञान, कर्म, सांख्ययोग का महान सन्देश देनेवाली भगवद्गीता का पारायण करें 

गीता पारायण में सहभागी होने के लिए यहाँ जुड़ें : गीता जयंती महोत्सव


श्रीमद्भागवद्गीता ज्ञान का सागर है गीता पढने के लिए आपको किसी विशिष्ट धर्म का होने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि ज्ञान तो सभी प्राप्त कर सकतें हैं


यह पारायण एक प्रकाशज्योति है - जो हमारे हृदय का अज्ञान रूपी अन्धकार तो मिटाएगीही, परन्तु, विश्वशांति के लिए भी प्रकाश फैलाएगी 


आइये इस वैश्विक यज्ञ में अवश्य सहभागी बनिए 


श्रीकृष्ण भगवन की जय
 



टिप्पणियाँ