नव वर्ष लाया नव आल्हाद !

||श्री श्री गुरवे नमः ||

नववर्ष की आप सब को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ! इस नव वर्ष मे कुछ संकल्प है, नये कुछ निश्चय है , नयी आशाये है, यह सब आपके साथ बाट रही हुं | यह व्यक्तिगत और सामाजिक जीवनसे भी संबंधित है | 

बडे बडे संकल्प सामाजिक हो या व्यक्तिगत आप सबके प्रोत्साहन प्रेम और सहयोग बिना पूर्ण होना असंभव सा है | आपमे विराजमान भगवान से प्रार्थना है, मुझे यश के शिखर तक हसते हसते हि सहज हि पहुंचा दे |

आइये! इस नव वर्षा मे हम सब जुड जाते है , चैतन्यपूजा मे, मानवता की, विश्वप्रेम की विश्वबंधुता की पूजा मे |  कलियुग मे तो संघ शक्ती का हि महत्व है | 


अब विश्व बंधुता के इस नये पूजन मे मुझे आप सबका सहयोग चाहिये | महायोग - सिद्धयोग और उसका दीक्षा पूर्व पूर्वाभ्यास मानवता और विश्व शांती के लिये कैसे आवश्यक है इसका विवेचन आगे नव वर्ष में देखेंगे |  

आप अपने नव वर्ष संकल्प यहाँ अवश्य बताइयेगा| मै राह देख रही हूँ !

यह सबसे लम्बी पुष्पमाला लगनी चाहिये | :)







नव वर्ष यह आल्हाद और उमंग का 
प्रेम की मीठी सौगात का 
आशाओंका निराशाओंका 
उनके भी परे प्रेमाभक्ति का
नववर्ष नए सृजन का
सृष्टि के सृजन महोत्सव का
नव वर्ष मीठी प्यास का
नव वर्ष मिलन की आस का
नव वर्ष नव प्रतीक्षा  का
नव वर्ष यह नव प्रेम का
नव वर्ष पुनर्मिलन का
नव वर्ष एक गीत जीवन का
नव संकल्प का, परिणय का
नव वर्ष नव सौंदर्य, नव माधुर्य का 
पुराने प्रियतम के मिलन का
नव वर्ष यह इच्छा का
नव वर्ष यह देशसेवा का
नव वर्ष नव आल्हाद और उमंग का
नव वर्ष एक संजीवनी
यश शिखर पर पहुँचने का
नव वर्ष गीत एक पुराना
यश कर्तृत्व देश गान का
नव वर्ष अनेक उम्मिदोंका
नव वर्ष नव नव साहस का
नव वर्ष एक संकल्प
नव भारत वर्ष बनाने का
गत वैभव पुन: लाने का
विश्व विजयी होने का
हाँ ! नव वर्ष विजयी होने का
नव वर्ष विजयी रहने का
ध्येय पर अडिग रहके
पथ यश का चलने का
नव वर्ष एक ऐसे साहस का
जो नव मंथन का बने सर्जक
नव वर्ष बीती बातें भूलने का
कडवे पल को मिठास से धोने का
नव वर्ष अपयश से सिखने का
नव वर्ष नव आल्हाद का
नव वर्ष नव सृजन का
सृजन नव 'स्व' का
अविष्कार पूर्ण आत्मा का
नव वर्ष नव कर्म करने का
जीवन नव आनंद बनाने का
नव नर्ष नव आशा लाने का
नव वर्ष नव हर्ष लाने का
आस छोड़ी जिन्होंने जीने की
नव चेतना उनमे जगाने का
नव वर्ष विश्व बंधुता का
नव वर्ष प्रेम और शांति का
नव वर्ष नव भाईचारे का
मिटे हर द्वेष उस प्यारे प्रेम का
नव वर्ष एक सदिच्छा का
हर ओर पुष्प खिले प्रेम का
नव वर्ष नव सृजन का
नवदेवता यह प्रेम का
नव वर्ष मीठी प्यास का
नव वर्ष मिलन की आस का
नव वर्ष नव प्रतीक्षा  का
नव वर्ष नव आस्था का
नव वर्ष एक आदर्श जीवन का
सपना मेरा पूर्ण जीवन का
बस हो हर क्षण कृष्ण भक्ति का
बस हो हर क्षण कृष्ण भक्ति का

आने वाले नौ दिनों में होने वाले भक्तिमय श्रीरामचरितमानस पारायण के लिए भी आप सबको ह्रदय से शुभकामनाएं !  आपका पारायण निर्विघ्न पूर्ण हो यह श्रीरामजी से प्रार्थना !


टिप्पणियाँ

  1. Nav varsha ki hardik shubhkamnaye aapko bhi,
    apki saari manokamnaye purna ho,
    aur hamare jeevan me dher sari khushiyan dastak de, yehi meri prathna :)

    जवाब देंहटाएं
  2. Hi Mohu!:)
    Brillient Post..Thanks , wishing you the same!
    May this new year brings happiness ,peace , joy in your family and also cultivate the bond of our friendship :) :)
    Take care!

    जवाब देंहटाएं
  3. Bahut achcha likhi hai sab kuchch samet li hai is kavita me. aap ko bhi mere tarf se nav barsh ki hardik shubhkamna awam Shubh Navratri.

    जवाब देंहटाएं
  4. आरती नमस्ते! बहुत बहुत आभार, आपकी सुंदर सुंदर शुभकामनाओ के लिये ! आपके जीवन मे खुशिया केवल दस्तक हि ना दे, बल्की खुशिया आपको गले से लगा ले, यही मेरी हार्दिक मनोकामना! :)

    जवाब देंहटाएं
  5. Hi Sims! Sorry for the late dear! I already published the reply but it got DC at the same time so I lost it. I love you for your sweet wish. It's you wished so it is gonna come true surely. And our bond of friendship.......definitely....surely...:) my sweet angel!:)

    जवाब देंहटाएं
  6. रामजी नमस्ते ! चैतन्य पूजा मे आपका हार्दिक स्वागत ! आपके इस सुंदर शब्द पुष्प के लिये हार्दिक आभारी हूँ! आपको भी शुभ नवरात्री ! :) आशा है आपका प्रोत्साहन ऐसेही मिलता रहेगा! :)

    जवाब देंहटाएं
  7. रामजी नमस्ते ! चैतन्य पूजा मे आपका हार्दिक स्वागत ! आपके इस सुंदर शब्द पुष्प के लिये हार्दिक आभारी हूँ! आपको भी शुभ नवरात्री ! :) आशा है आपका प्रोत्साहन ऐसेही मिलता रहेगा! :)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

चैतन्यपूजा मे आपके सुंदर और पवित्र शब्दपुष्प.