मीरा बनू मै राधा बनू

महिला दिवस की आप सबको हार्दिक बधाई | हमेशा की तरह आज फिर से कुछ मेरे बारे में, जीवन के बारे में आप सब के साथ बाट रही हूँ | आपका क्या कहना है, इस सपने के बारे में ? 


मीरा बनू मै राधा बनू 
कान्हा तेरी मै प्रिया बनू ||
कृपा हो तेरी ऐसी मुझे, 
तेरी सदा मै प्रिया बनू ||
दुर्गा बनू मै काली बनू ,
असुरोको संहारनेवाली बनू || 
कृपा हो तेरी ऐसी मुझे,
तेरी गाथा मै गाती रहूँ ||


जो स्त्री मीरा, राधा जैसी सौम्य सुन्दर और  शांत है वह समय पड़ने पे दुर्गा या कालि बन सकती है, असुरोंका विनाश भी कर सकती है | असुर कौन है , मानवता का, स्त्री के स्त्रीत्व का अपमान करने वाले, मातृत्व का अपमान करनेवाले, भ्रूण हत्या करनेवाले, और तो क्या हर युवती एक मानव न होके सिर्फ एक शरीर है  यह माननेवाले | इन सबके विरुद्ध वह नारी दुर्गा है | 

यह बात पुरुषों और स्त्रियोने भी जाननी और माननी चाहिए |  हमारे विचार अगर बदले तो हर अन्याय , अत्याचार को होने से पहले ही रोका जा सकता है | 

और एक बात, केवल शरीर को महत्व देकर, युवतियोने अपनी अस्मिता और गरिमा को स्वत: ही नष्ट नहीं करना चाहिए | यह एक मानसिक गुलामी है | और शोषण भी | 

हम सब मानवता के पुजारी बने | मातृत्व के पुजारी बने | न की अंध वासना के शिकार बने | प्रेम में आदर होता है, वासना में अहंकार!

जीवन की सुन्दरता प्रेम और आदर के इन्ही आदर्शोंमे है | हम जिसे सभ्यता और आधुनिकता समझ रहे है , उसके पीछे भागते भागते हम जीवन की सुन्दरता और शांति भूल गए है | 

मेरा करोडो प्रणाम उन माताओं को जिन्होंने यह विश्व प्रेम, विश्वास, त्याग, समर्पण  से समृद्ध, सुन्दर और शांतिपूर्ण किया |

हे विश्ववन्द्य मात : मेरा तुझको सदैव नमन |

यह भावपुष्प मीरा , राधा, दुर्गा, काली, सरस्वती, सीता जैसी अनगिनत नारियोंको को, सच्ची देवियोको अर्पण! मातृत्व को अर्पण!




टिप्पणियाँ

  1. सुन्दर पोस्ट नारी शक्ति को नमन। शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  2. I liked the part about women themselves degrading themselves. Beauty is just skin deep but courage and integrity go far deeper.

    जवाब देंहटाएं
  3. आरती! क्या लीखू, बस् हृदय बोलता है | मेरी बिमारी और नेट की बिमारी दोनो ने विशेष लिखने का समय नही दिया, इसलिये कुछ जल्दी मे लिख दिया, शायद कविता मे कुछ और भी लिख सकती |

    जवाब देंहटाएं
  4. गीता ! आपकी टिपण्णी हमेशा प्यारी होती है| :) धन्यवाद नही बोलना है :)!

    जवाब देंहटाएं
  5. निर्मालाजी | चैतन्यपूजा मे आपका हार्दिक स्वागत है | आपकी शुभ्कामानाये हि ऐसे विचार लिखने मे प्रेरणा है | ऐसेही प्रेरित करेंगी ना |आपको भी बहुत बहुत शुभकामनायेन|

    जवाब देंहटाएं
  6. दीपक! जी पता पता है मुझे | वैसे आपको भी पता चल गया होगा, आपकी बहेन क्या है | वैसे हमारी इस पूजा मे आप आये, यह देख हमारा हृदय अति प्रसन्न हुआ | आगे भी आपके पुष्प मिलते रहेंगे, आशा है |

    जवाब देंहटाएं
  7. Zephyr! चैतन्यपूजा मे आपका हार्दिक स्वागत है| आपको यह विचार अच्छे लगे,यह जानके हृदय को अति प्रसन्नता हुई | युवतीया अन्जानेमे इस शोषण की शिकार हो रही है, यह अति पीडादायक है | हम अपने अस्तित्व को सम्मानित करेंगे तो समाज भी करेगा | युवक भी करेंगे |

    जवाब देंहटाएं
  8. Wahh!
    Bohot khoob likha aapne..
    aapki is kavita ne Nari diwas ke din mein chaar chand laga diye !

    Aapko bhi Nari Diwas ki hardik Badhai :)

    जवाब देंहटाएं
  9. सिमरन नमस्ते! चैतन्यपूजा मे आपका हार्दिक स्वागत ! कुछ देरी से आपके पुष्प पर उत्तर लिख रहि हुं, यह भावकविता और लेख आपको इतना अच्छा लगा यह देख अति प्रसन्नता हुई| नारी दिवस की पुन: बधाई | आगे और विस्तृत लिखने का प्रयत्न होगा | :) यही मिलते रहिये |

    जवाब देंहटाएं
  10. प्रमोदजी नमस्ते | विलंब के लिये क्षमा प्रार्थी हुं| आपको यह भावपुष्प अच्छा लगा सुनके अति प्रसन्नता हुई, आपकी शुभकामनाये और लिखने मे प्रेरक है | ऐसेही प्रोत्साहित करते रहियेगा |

    जवाब देंहटाएं
  11. Beautiful... Your words got power.. here is a dedication, the cry of a mother - the lost world and how hurting it would be if you lost someone special in your life to have loved and lost

    Someone is Special

    जवाब देंहटाएं
  12. नमस्ते Sarvana! चैतन्यपूजा मे आपका हार्दिक स्वागत है ! आपके इस सुंदर पुष्प के लिये हृदय से प्रणाम | बस् ईश्वर की देन है मेरा कुछ नही | आपकी कविता पढी, बहुत दुखद है | क्या बोलु |

    जवाब देंहटाएं
  13. bahut khub likha hai mohini...main bhi naari ke sabhi rupon aur naari ki sakti ko naman karti hoon....

    जवाब देंहटाएं
  14. हेमा आपका हृदयसे आभार! :)

    जवाब देंहटाएं
  15. प्रमोदजी नमस्ते | विलंब के लिये क्षमा प्रार्थी हुं| आपको यह भावपुष्प अच्छा लगा सुनके अति प्रसन्नता हुई, आपकी शुभकामनाये और लिखने मे प्रेरक है | ऐसेही प्रोत्साहित करते रहियेगा |

    जवाब देंहटाएं
  16. सुन्दर पोस्ट नारी शक्ति को नमन। शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  17. राजेंद्रजी आपका चैतान्यपुजा में हार्दिक स्वागत| बहुत बहुत आभार :)

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

चैतन्यपूजा मे आपके सुंदर और पवित्र शब्दपुष्प.